विद्यालय सत्र 01 अप्रैल से प्रारम्भ होकर अगले वर्ष के मार्च माह तक चलता है। नये विद्यार्थियों का प्रवेश मार्च के अन्तिम सप्ताह से जुलाई के प्रथम सप्ताह तक ही पूरा कर लिया जाता है।
पंजीकरण ही प्रवेश के लिए पूर्णता प्रदान नहीं करता बल्कि इसके लिए योग्यता और विद्यालय में उपलब्ध स्थान ही प्रवेश का निर्धारण कर सकेगी और प्रवेश तभी सम्भव हो सकेगा।
प्रवेश परीक्षा के उपरान्त प्राप्तांक की वरीयता सूची एवं विद्यालय के कुल स्थान के आधार पर ही प्रवेश लिया जायेगा।
प्रवेश परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क में प्रार्थना पत्र प्राप्त करके विधिवत भरकर जमा करने के उपरान्त प्रवेशार्थी को प्रवेश परीक्षा हेतु दिनांक की लिखित सूचना दी जायेगी।
सभी विषयों की परीक्षाओं में उत्तीर्णांक 40ः होंगे। इसे प्राप्त करने के उपरान्त ही परीक्षार्थी प्रवेश का पात्र बन सकेगा।
एल0 के0 जी0 के छात्रों का साक्षात्कार द्वारा नामांकन किया जायेगा।
कक्षा यू0 के0 जी0 से कक्षा 9 तक के छात्रों का नामांकन प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही होगा। प्रवेश हेतु पूर्व कक्षाओं की हिन्दी , विज्ञान , गणित और अंग्रेजी की लिखित परीक्षा देनी होगी।
पंजीकरण शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जायेगा।
प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र / छात्राओं की अगले कक्षा में जाने हेतु पुनः प्रवेश प्रार्थना पत्र भरकर निर्धारित तिथि के अन्दर जमा करना होगा।